गम-ए-जुदाई बर्दाश्त नहीं: पत्नी छोड़कर चली गई है, मैं अकेला हो गया हूं, जीना नहीं चाहता अब जान दे रहा हूं
जिला संयुक्त अस्पताल के ईएमओ डा. गौरव का कहना है कि युवक की हालत ठीक है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एहतियातन युवक का इलाज किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18 दिन से लापता पत्नी नहीं मिलने से आहत होकर बृहस्पतिवार को पति सुमित चौधरी जहरीला पदार्थ खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस को जान देने की सूचना दी। पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर बैठा लिया। अधिकारियों का कहना था कि युवक ने कुछ नहीं खाया है, वह सामान्य स्थिति में है। सुमित के पास से मिले एक कागज में उसने लिखा कि उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। इस कारण वह अकेला हो गया है और जीना नहीं चाहता। साथ ही उसने लिखा कि उसकी पत्नी कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे फंसाना चाहती है। इस कारण वह यह कदम उठा रहा है हालांकि पुलिस सुमित को मेडिकल जांच के लिए ले गई।
मूलरूप से सुमित चौधरी निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव उजैड़ा का रहने वाला है। सुमित ने बताया कि उसने 10 मार्च को गांव की ही रहने वाली एक युवती से मेरठ कोर्ट में शादी की थी। दोनों हाल में कविनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर पार्क में रह रहे थे। सुमित ने 20 जुलाई को कविनगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। 18 दिन बाद भी वह नहीं लौटी तो सुमित ने एक सुसाइड नोट लिखकर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जान देने के लिए पहुंचा।
एक तरफ सुमित पुलिस पर उनकी पत्नी की तलाश नहीं करने का आरोप लगा रहा था तो दूसरी तरफ सुमित ने अपनी पत्नी पर ही उसे फंसाने का आरोप लगाया। सुमित के पास से मिले नोट में उसने लिखा कि उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी इस कारण वह चली गई। कविनगर पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच कराई गई है। युवक ने कुछ पदार्थ खाया है। सैंपल लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
सुमित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचा तो एक सुसाइड नोट लिखकर ले गया। उसने लिखा कि वह जीना नहीं चाहता उसकी पत्नी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे फंसाने की साजिश रची है और वह उसे छोड़कर चली गई है। वह अकेला हो गया है इसलिए जीना नहीं चाहता और जान दे रहा हूं।
कविनगर पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश की तो पता चला कि युवती और उसके परिजनों ने दो दिन पहले जिलाधिकारी के यहां युवक के खिलाफ शिकायत दी थी। आशंका है कि युवक ने अपने बचाव में इस तरह की हरकत की है हालांकि युवती पक्ष को बुलाया गया है। इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।