{"_id":"62ec22940050462a984d8f87","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd242542856","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सवारी बनकर ऑटो में करते थे लूटपाट, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सवारी बनकर ऑटो में करते थे लूटपाट, पांच आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
सार
पुलिस ने इनके पास से चोरी की स्कूटी, लूटे गए आठ मोबाइल और हथियार बरामद किए हैं। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पसौंडा निवासी पीयूष, नंदग्राम निवासी अजीत, मधुबन बापूधाम निवासी कर्ण व नौशाद और नंदग्राम निवासी कुलदीप है।
विज्ञापन
लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो में सवारी बनकर बैठने और सवारियों को बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को मधुबन बापूधाम पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। ये ऑटो में सवारियों को बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाते थे और हथियार के बल पर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से चोरी की स्कूटी, लूटे गए आठ मोबाइल और हथियार बरामद किए हैं। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पसौंडा निवासी पीयूष, नंदग्राम निवासी अजीत, मधुबन बापूधाम निवासी कर्ण व नौशाद और नंदग्राम निवासी कुलदीप है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह ऑटो किराये पर लेकर सवारियों को बैठाते हैं और कुछ साथी सवारी बनकर बैठते हैं। ऑटो में सवारियों को बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट करते हैं। सभी के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन