फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accident on Delhi Meerut Expressway mother daughter and teenager died

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: आठवीं की छात्रा चला रही थी बाइक, मां-बेटी और किशोरी की मौत

Fri, 29 Jul 2022 12:57 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 12:57 AM IST
सार

सुनीता मसूरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। पति मनोज भी एक फैक्टरी में नौकरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। मनोज के दो बेटी और एक बेटा है। वहीं मकान मालिक लाला सिंह की आंचल सबसे बड़ी बेटी थी। इससे छोटे दो बेटी और एक बेटा है। आंचल आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

विज्ञापन
Accident on Delhi Meerut Expressway mother daughter and teenager died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बम्हैटा से दवा लेकर वापस लौट रहीं बाइक सवार आंचल, सुनीता और मीनाक्षी रास्ते भटकने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ गईं। आठवीं की छात्रा आंचल बाइक चला रही थी। कुछ दूरी चलने पर उन्हें गलत रास्ते पर चलने का पता चला तो उल्टी दिशा में वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसा मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में आंचल (17) पुत्र लाला सिंह, सुनीता(30) पत्नी मनोज कुमार और मीनाक्षी (5) पुत्री मनोज कुमार की मौत हो गई। बाइक आंचल चला रही थी। तीनों मसूरी थाना क्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


आंचल के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता लाला सिंह के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। आंचल शाम करीब चार बजे अपने चचेरे भाई की बाइक लेकर सुनीता और मीनाक्षी को लेकर बम्हैटा गांव में मीनाक्षी की दवाई लेने गई थी। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे हादसा होने की सूचना मिली। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन

 

आंचल की मौके पर मौत हो गई जबकि सुनीता और उसकी बेटी मीनाक्षी की सांसें चल रहीं थी। ऐसे में एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने कार रोककर उन्हें बचाने का पूरी को कोशिश की। दो कार सवार लोग सुनीता और मीनाक्षी को अस्पताल लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस तीनों को जिला संयुक्त अस्पताल ले गई। सीओ सदर आकाश पटेल का कहना है कि शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन को ट्रेस किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed