फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सुबह से हो गई शाम... खत्म न हुआ जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सुबह से हो गई शाम... खत्म न हुआ जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो बृहस्पतिवार को एक लेन भोले के भक्तों के लिए आरक्षित कर दी गई। मेरठ की ओर जाने और आने वाले वाहनों को एक लेन पर डायवर्ट कर दिया गया। डायवर्जन लागू होने के आधे घंटे बाद ही दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मेरठ तिराहे से दुहाई तक जाम लग गया। मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को भी वाहनों के लिए बंद कर दिए जाने से समस्या और विकराल हो गई। एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक भी दिल्ली-मोदीनगर-मेरठ मार्ग पर आ गया। इसकी वजह से जाम का यह सिलसिला सुबह शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। नौकरीपेशा लोग भी जाम में फंस गए।
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ रूट डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू किया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली-मेरठ हाईवे को वन वे, सभी कट बंद और न्यू लिंक रोड की मेरठ रोड से कनेक्टिविटी को बंद कर दिया है। ऐसे में जिले में जाम की स्थिति बन गई और लोग घंटों जाम में जूझते रहे। हाईवे पर कट बंद होने की वजह से स्कूली बच्चों को घर जाने के लिए परेशानी हुई। बच्चे साइकिल उठाकर सड़क पार करते नजर आए। वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों को निकालकर बीच-बीच में मेरठ रोड पर यातायात भी निकलवाया। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ रोड की दोनों लेन पर यातायात बंद किया जाएगा और कांवड़िये व डाक कांवड़ के लिए की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शिवरात्रि नजदीक आते ही शहर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है, ऐसे में फिलहाल कुछ रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए शिवरात्रि से दो-तीन दिन पहले मेरठ रोड पर दोनों लेन को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ डायवर्जन को पूरी तरह सख्ती से लागू किया जाएगा। कांवड़ मार्ग और रूट डायवर्जन वाले 114 प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो यातायात को सामान्य कराएंगे ौर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकलवाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर पर बढ़ेगा वाहनों का दबाव को डीएमई की लेन होगी बंद
मेरठ में परतापुर पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की अप लेन को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस मेरठ ट्रैफिक पुलिस से समन्वय बनाए हुए है। परतापुर पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण एक्सप्रेसवे की मेरठ जाने वाली लेन को बंद रखा जाएगा। यातायात की स्थिति को देखकर वाहनों को निकाला जाएगा हालांकि गाजियाबाद से मेरठ जाने के लिए बेहतर विकल्प वाया हापुड़ के लिए रखा गया है।
मेरठ रोड की कॉलोनी निवासियों को होगी परेशानी
पूरी तरह से रूट डायवर्जन होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी मेरठ रोड स्थित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को हो रही है। नंदग्राम, पटेलनगर, घूकना, मोरटा समेत आसपास के रहने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाईवे पर सभी कट बंद होने की वजह से लोगों को कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करके सफर करना पड़ रहा है।
रैपिड रेल निर्माण कार्य से बढ़ी परेशानी
दिल्ली की ओर जाने वाली साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई। वहां से किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। दिल्ली और मेरठ आने जाने वालों दो पहिया और अन्य निजी वाहनों को एक ही साइड से गुजारा गया। रैपिड रेल निर्माण के कारण नगरीय क्षेत्र में बेहद संकुचित हुई सड़क पर भीषण जाम लग गया। सभी कट बंद होने के साथ ही मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे कार सवार अर्पित बंसल ने बताया कि एक किमी की दूरी तय करने में उन्हें 55 मिनट गंवाने पड़े।

छात्रा ने तीन किमी पैदल खींची स्कूटी
जरूरी काम से स्कूटी द्वारा बाजार जा रही गोविंदपुरी निवासी छात्रा रूचि के वाहन का पेट्रोल हरमुखपुरी के समीप खत्म हो गया। कट बंद होने के कारण छात्रा हरमुखपुरी गेट से रोडवेज बस स्टैंड तक स्कूटी को पैदल खींच कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed