फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मिर्ची झोंककर लूट करने वाले पिता-पुत्री समेत दामाद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मिर्ची झोंककर लूट करने वाले पिता-पुत्री समेत दामाद गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में मालीवाड़ा स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनाकर आए पिता-पुत्री द्वारा लूट करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्री (अशोक-रिया) समेत दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। लूट में उनका दामाद नवनीत भी शामिल था, जो पिता-पुत्री से अनजान बनकर दूसरा ग्राहक बनाकर ध्यान भटकाने के लिए आया था। घटना होते वह भीड़ में मौका देखकर फरार हो गया। रिया के गिरफ्तार होने के बाद मामले का खुलासा हुआ और रात को पुलिस अशोक और नवनीत को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है।

सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी राजनगर एक्सटेंशन में एक किराये के मकान में रहते हैं। उनके घर में अशोक की पत्नी और उसका एक छोटा बेटा है। नवनीत मूलरूप से देवबंद का रहने वाला है लेकिन काफी समय से वह अशोक के परिवार के साथ ही रह रहा है। अशोक, रिया और नवनीत की नौकरी छूटने के बाद परिवार में सभी बेरोजगार हैं। देनदारी होने के कारण उन्होंने लूट की साजिश रची। घटना के दौरान सराफ मानव गर्ग और कर्मचारी अभिषेक वर्मा ने रिया को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed