फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया छात्रा का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया छात्रा का वीडियो वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को परेशान करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है और नाबालिग है। पुलिस के अनुसार छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए छात्रा का वीडियो बनाकर उस पर गाना लगाकर वायरल कर दी। आरोपी छात्र ने वीडियो पर छात्रा के लिए भद्दी टिप्पणी भी लिखी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
छात्रा के पिता का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आए हैं। बेटी ने बृहस्पतिवार से स्कूल जाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पास के ही रहने वाले कुछ किशोर उनकी बेटी को रास्ते में रोककर परेशान कर रहे थे और कोचिंग सेंटर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उनका घर से निकलना दूभर हो गया और छात्रा ने डर से स्कूल जाना छोड़ दिया था। नगर कोतवाली थाना प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से नहीं हटाया वीडियो
छात्रा के पिता का कहना है कि मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद के साथ सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की भी मांग की थी लेकिन अभी तक सोशल मीडिया वीडियो नहीं हटाया गया है जबकि साइबर सेल ने वीडियो हटवाने का आश्वासन दिया था। वायरल वीडियो में आरोपी छात्र ने उनकी बेटी की सभी पहचान लिखकर वायरल की है। इससे उनकी काफी बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed