{"_id":"62d9acd078504c7616435a97","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2418801177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन न चुकाने पर अश्लील फोटो बनाकर किया बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन न चुकाने पर अश्लील फोटो बनाकर किया बदनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन न चुकाने पर अश्लील फोटो बनाकर किया बदनाम
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने कैश लाइट नामक एप से दो हजार रुपये का लोन लिया। तय समय में लोन न चुका पाने की वजह से शातिरों ने उनके कांटेक्ट लिस्ट में 200 से अधिक रिश्तेदार और परिचितों को उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर बदनाम कर दिया। इससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गया।
युवक का कहना है कि जरूरी काम के लिए उसने लोन लिया। एक हफ्ते में भुगतान करना था लेकिन काम में व्यस्त होने की वजह से भूल गया और समय निकल गया। इसके बाद शातिर उसके पास व्हाट्सएप कॉल करके परेशान करने लगे और अभद्र भाषा में बात करके गाली-गलौज करने लगे। उसने रुपये लौटाने की बात कही लेकिन शातिरों ने फोन गैलरी से फोटो चोरी कर लिए और अश्लील बनाकर वायरल कर दिए। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।