फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आज से बंद हो जाएगा मेरठ रोड पर यातायात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आज से बंद हो जाएगा मेरठ रोड पर यातायात
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोमुख और हरिद्वार से कांवड़िए गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू करना शुरू कर दिया। मेरठ रोड हाईवे वन-वे कर दिया गया। हाईवे से वाहनों को मेरठ जाने दिया गया लेकिन मेरठ से आने वाला लेन पर यातायात बंद किया गया। न्यू लिंक रोड और मेरठ रोड के संपर्क मार्ग को बंद कर दिया गया है। न्यू लिंक रोड से आने वाले वाहन मोहननगर की ओर डायवर्ट किया गया है। न्यू लिंक रोड से जीटी रोड पर आने वाले वाहन एनएच-9 से लालकुआं होकर शहर में आ सकेंगे।
एसपी यातायात ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान शिवरात्रि से तीन दिन पहले पूरी तरह लागू किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए प्रस्तावित रूट प्लान में भी बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह प्लान हुआ लागू
- नंदग्राम, घूकना, राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाले वाहन एएलटी से होकर राजनगर एक्सटेंशन से होकर जा सकेंगे, मेरठ पर सभी कट को बंद कर दिया गया है।
- न्यू लिंक रोड से मेरठ की जाने वाले वाहन मोहननगर की ओर होकर मेरठ की ओर आएंगे।
- जीटी रोड से विजयनगर जाने वाले वाहन गोशाला फाटक से न होकर न्यू लिंक रोड, प्रताप विहार होकर जाएंगे।
- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से मेरठ जाने वाले वाहन एक्सप्रेसवे से न होकर वाया हापुड़ होते हुए मेरठ जा सकेंगे। हालांकि मेरठ में यातायात की स्थिति को देखते हुए एक्सप्रेसवे से भी वाहनों को भेजा जा सकता है। जबकि एक्सप्रेसवे की मेरठ से आने वाली लेन चालू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed