फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गोविंदपुरम में नौवीं के छात्र ने 17 वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गोविंदपुरम में नौवीं के छात्र ने 17 वीं मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित एसजी बेनिफिट सोसायटी में 17वीं मंजिल से कूदकर नौवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। माता-पिता के तलाक के बाद से वह परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कविनगर थाना प्रमोद कुमार हुड्डा ने बताया कि गोविंदपुरम की एसजी बेनिफिट सोसायटी की 17 वीं मंजिल पर बने फ्लैट में कार्तिक पुत्र रतनेश शुक्ला अपनी मां व सौतेले पिता के साथ रह रहा था। पूर्व में माता-पिता का तलाक हो चुका था। तलाक के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके पिता कानपुर में रहते हैं। वह यहां सौतेले पिता व मां के साथ रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि माता-पिता के तलाक के बाद कार्तिक पढ़ाई का दबाव मान रहा था। परीक्षा में उसके मनमाफिक नंबर नहीं आए थे । पढ़ाई पर ध्यान नहीं लग पाने की वजह से वह तनाव में चल रहा था। इसी के चलते रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बालकनी में आया और नीचे छलांग लगा दी। गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी लोग और गार्ड दौड़े और मां को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पढ़ाई का तनाव होने की वजह से ही उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पड़ोसियों का कहना है कि कार्तिक काफी शांत स्वभाव का था, उसे देखने से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि वह ऐसा कर सकता है। मां का रो रोकर बुरा हाल है। उसके साथी भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed