फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात
विज्ञापन

मसूरी। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को दो साल तक शादी का झांसा देकर हरियाणा के पानीपत निवासी शाहरूख ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी कराया है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वारयल करने की धमकी दी है। युवती का आरोप है आरोपी के पिता ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी पानीपत में हुई थी। बहन के घर के पास ही शाहरूख रहता है जिससे उसकी दोस्ती हुई। शाहरूख कई बार उसे होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद पता चला कि शाहरूख पहले से शादीशुदा है। युवती ने शादी के लिए कहा तो अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का बात कही। युवती ने पानीपत जाकर शाहरूख के पिता से शिकायत की तो उसके पिता ने भी छेड़छाड़ की। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र पंत का कहना है कि मामले में शाहरूख और उसके पिता मोमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed