{"_id":"62aa3a4d4073ee431d6ddd1f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd240108757","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छिनते ही भाजपा नेता ने पकड़ा हाथ तो बदमाश ने तान दी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन छिनते ही भाजपा नेता ने पकड़ा हाथ तो बदमाश ने तान दी पिस्टल
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था की एक बार और पोल खुल गई है। अपने बेटे के साथ जिम जा रहे भाजपा नेता अर्जुन नागर से सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पंचवटी मोड़ के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चेन लूट ली। चेन लूट के बाद भाजपा नेता ने बदमाश का हाथ पकड़ा तो एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी।
मॉडल टाउन निवासी अर्जुन नागर भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह सात बजे अपने बेटे के साथ स्कूटी पर जिम जा रहे थे। स्कूटी उनका बेटा चला रहा था। वह पंचवटी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आए काली रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर दो बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली। चेन छिनते ही उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और उसे नीचे जमीन पर गिरा दिया जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक हाथापाई हुई तो उसने पिस्टल निकाल कर तान दी और फायरिंग के लिए ट्रिगर दबा दिया लेकिन पिस्टल से गोली नहीं निकाली। अपने साथी के वापस लौटते ही वह उनसे हाथ छुड़ाकर चेन लेकर भाग गया।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मामले में सिहानी गेट पुलिस को बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। टीम लगाकर जल्द से जल्द बदमाशों को ट्रेस कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पिस्टल देख कोई नहीं आया बचाने
घटनास्थल के आसपास खड़े लोगों ने भाजपा नेता और उसके बेटे को बचाने का प्रयास नहीं किया। लोगों का कहना है कि बदमाशों के पास पिस्टल थी उन्होंने उनपर तान रखी थी। डर की वजह से किसी व्यक्ति ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।