फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बीमा एजेंट की पत्नी के खाते में मिला 17 लाख का लेन देन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बीमा एजेंट की पत्नी के खाते में मिला 17 लाख का लेन देन
विज्ञापन

गाजियाबाद। आंबेडकर रोड स्थित शाखा में पीएनबी मेट लाइफ बीमा कंपनी के कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से एफडी के नाम पर की गई एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रारंभिक जांच में कंपनी कर्मचारी मनोज भारद्वाज पत्नी लक्ष्मी के खाते में 17 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। मनोज ने खाते से रकम निकाल ली है, वर्तमान में लक्ष्मी के खाते में 257 रुपये हैं।
आंबेडकर रोड स्थित पीएनबी की शाखा में प्रताप विहार के सेक्टर 12 निवासी मनोज भारद्वाज 2016 से पीएनबी मेट लाइफ की ओर कार्यरत है। लोगों का आरोप है कि मनोज ने एफडी कराने और बीमा कराने के नाम पर उनसे चेक ले लिए और चेक में छेड़छाड़ कर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से रकम अपनी पत्नी के खाते में डलवा ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में 10 लोगों से धोखाधड़ी करने की बात सामने आई है जबकि लोगों का कहना है कि मनोज ने सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी की है। मनोज ने लोगों को विश्वास में लेकर भी मदद के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं और वापस नहीं लौटाए।
विज्ञापन

अधिकारियों के पास शिकायत करने जा रहे पीड़ित
धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग अधिकारियों के पास शिकायत करने जा रहे हैं जबकि थाना स्तर पर पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि लोगों को थाने में तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ताला लगाकर फरार है मनोज
पुलिस का कहना है कि टीम मनोज के घर पर भी गई लेकिन वहां ताला लगा मिला। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लोगों का कहना है कि मनोज ने उन्हें रुपये वापस न लौटने की बात कही है और धमकी भी दी है।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है उनसे शिकायत देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच में जिन लोगों की मिलीभगत सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed