फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

राकेश और बिल्लू को हरियाणा में शरण देने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
राकेश और बिल्लू को हरियाणा में शरण देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के वेव सिटी में दोहरा हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे बिल्लू और राकेश हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत दिल्ली एनसीआर में छिपे थे। हरियाणा में शरण देने वाले बिल्लू के साथी राहुल अधाना निवासी तिगांव फरीदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल ने बिल्लू और राकेश को पांच दिन तक पनाह दिया और असलहा छिपाने में मदद की।
बिल्लू ने अपने भाई की हत्या के शक में बादलपुर निवासी जितेंद्र और हरेंद्र की 20 अप्रैल की रात को वेव सिटी में हत्या कर दी थी। मामले में जितेंद्र की पत्नी प्रीति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने आठ मई को अनिल नागर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बिल्लू और राकेश पर इनाम घोषित किया। जिन्हें 28 मई को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन

अलग-अलग जगह छिपने में की थी मदद
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर्र रहमान सिद्दीकी ने बताया कि राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह हर वारदात के बाद बिल्लू को छिपने में मदद करता था। दोहरा हत्याकांड के बाद भी राहुल ने अलग-अलग जगह छिपने के लिए बिल्लू की मदद की। पुलिस का कहना है कि अन्य जगहों पर भी जिसने बिल्लू को शरण दी थी, उनकी तलाश की जा रही है। दोहरा हत्याकांड मामले में विनोद और कपिल समेत अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed