फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ट्यूशन पढ़वाने के नाम पर सेना का अफसर बनकर ठगी कर रहे शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ट्यूशन पढ़वाने के नाम पर सेना का अफसर बनकर ठगी कर रहे शातिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का अब नया तरीका अपनाया है। ठग खुद को भारतीय सेना का अफसर बताकर अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़वाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इसमें ठग शिक्षक व युवाओं को निशाना बना रहे हैं। ठगों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी की रहने वाली एक इंजीनियरिंग की छात्रा को फोन करके खुद को मुंबई में तैनात भारतीय सेना का अफसर बताया और अपने बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाने की बात कही। ट्यूशन की फीस भेजने के नाम पर ठग ने उनके खाते में एक रुपये भेजने का झांसा देकर 20 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश आने उन्हें ठगी का पता चला। मामले की उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।

छात्रा ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्यूशन और कोडिंग की क्लास देती हैं। इसके लिए उन्होंने माई फेवटूओ नामक एप पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। छात्रा ने बताया कि छह मई को उनके पास एप के माध्यम से अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को भारतीय सेना का अफसर बताया और अपने आठवीं व 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन ट्यूशन की बात की। इसके लिए उसने आर्मी मशीनरी की बातें सुनाकर तीन माह का वेतन एडवांस में भुगतान करने की बात कही। छात्रा ने बताया कि उसने पहले लिंक भेजकर एक रुपया खाते में भेजा। इसके बाद उसने एक लिंक और भेजा जिस पर क्लिक करने से उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। छात्रा ने कॉलर से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि यह रुपये तभी वापस आएंगे जब उनके खाते में कम से कम 10 हजार रुपये होंगे। ठगी का एहसास होने पर छात्रा ने फोन काट दिया और पुलिस से शिकायत की। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में साइबर सेल की मदद लेकर ठगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed