फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कबाड़ के बीच छिपाकर ला रहे 301 किलो गांजा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कबाड़ के बीच छिपाकर ला रहे 301 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। कबाड़ की बोरियों की बीच ओडिशा से करीब 45 लाख रुपये का गांजा लेकर आ रहे तस्कर अलीगढ़ के गभाना मोरहना निवासी वीरू सिंह को मसूरी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 301 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसे वह गाजियाबाद, नोएडा समेत दिल्ली में सप्लाई करने के लिए लाया था।
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड सप्लाई करते हैं। तस्कर माल लाकर यहां क्षेत्रवार अपने साथियों को दे देते हैं। इसका सौदा गैंग का सरगना गभाना मोरहना निवासी नीशू सिंह करता है। आरोपी के साथ कैंटर मालिक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। जहां ये गांजा सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज और हॉस्टल में करते हैं सप्लाई
पुलिस पूछताछ में वीरू ने बताया कि नीशू ऑन डिमांड गांजा अपने साथियों को क्षेत्रवार देता है। जो आगे हॉस्टल और कॉलेज के छात्रों को बेचते हैं। अब पुलिस क्षेत्रवार सप्लाई करने वाले तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में पकड़े गए तस्करों से जोड़े जा रहे तार
इस साल पुलिस ने गांजा की छह बड़ी खेप पकड़ी हैं। जो ओडिशा, आंध्र प्रदेश, विशाखापत्तनम से लाकर गांजा तस्करी कर रहे हैं। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि इसकी जानकारी की जा रही है कि क्या गिरोह एक दूसरे के संपर्क में थे और इन सभी का सरगना कौन है।
------
हाल में की गई कार्रवाई
5 फरवरी- सिहानी गेट पुलिस ने पांच लाख रुपये का स्मैक बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।
8 फरवरी- स्वाट टीम ने कविनगर क्षेत्र से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 105 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
20 फरवरी- मसूरी पुलिस ने चार करोड़ रुपये की कीमत का चरस बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
11 अप्रैल- नंदग्राम पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 85 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
13 अप्रैल- क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर कबाड़ के बीच छिपाकर ला रहे 12 लाख की कीमत का 175 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

18 मई- नंदग्राम पुलिस और एसपी सिटी की एसओजी ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर फलों की कैरेट के बीच छिपाकर ला रहे 40 लाख की कीमत का 243 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed