{"_id":"628004c5a249444df56da4cb","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd238407742","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे के अभियान में 109 वाहन सीज, सवा तीन करोड़ का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे के अभियान में 109 वाहन सीज, सवा तीन करोड़ का माल जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 घंटे के अभियान में 109 वाहन सीज, सवा तीन करोड़ का माल जब्त
गाजियाबाद। वाणिज्य कर विभाग ने गाजियाबाद और नोएडा में 48 घंटे लगातार अभियान चलाकर कर चोरी करने वाले 109 वाहनों को सीज किया है। इनमें अधिकारियों ने तीन करोड़ 25 लाख रुपये का माल भी जब्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी वाहनों में बिना प्रपत्रों, ईवे बिल के माल का परिवहन किया जा रहा था। जेवर में कर माफिया ट्रांसपोर्टर के चालक चेकिंग स्थल से एक किलोमीटर पहले ही तीन गाड़ी को लॉक कर भाग गए।
अपर आयुक्त अदिति सिंह ने बताया कि कर चोरी में लिप्त ट्रांसपोर्टर्स को चिन्हित करते हुए खुफिया तंत्र की सहायता से 11 मई को रात नौ बजे से अभियान की शुरुआत की गई। गाजियाबाद के दोनों जोन से 17 और नोएडा जोन की 12 टीमों ने दोनों जिलों के 11 स्थानों पर लगातार चेकिंग की। जब्त किए गए माल में परचून, आयरन स्टील, स्क्रैप, टिंबर, पेपर, रेडीमेड गारमेंट्स, तंबाकू-बीड़ी को ले जाया जा रहा था। अधिकांश मामलों में प्रांत के बाहर माल ले जाने की कोशिश की जा रही थी। दिल्ली बॉर्डर पर कार्रवाई के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग र्गई। उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के सचल दल वाहनों में लगे व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम (वीटीएस) का प्रयोग वाहनों पर निगरानी के लिए किया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त ने तकनीक से वाहनों पर ऑनलाइन निगरानी रखी।
जेवर रोड पर गाड़ी छोड़कर भागे चालक
नोएडा जोन में चेकिंग के दौरान जेवर रोड पर कुख्यात ट्रांसपोर्टर सर्वश्री त्रिवेणी रोड लाइंस की बिल्टी पर माल परिवहन करने वाले तीन चालक मौके पर गाड़ियों को लॉक कर भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने दूसरी चाबी बनवाकर वाहनों को खोला। इसी ट्रांसपोर्टर के तीन वाहनों को झुप्पा बॉर्डर पर भी पकड़ा गया है।