फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पंचायत में किया एलान...गांव में नहीं घुसेंगे बिजलीकर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पंचायत में किया एलान...गांव में नहीं घुसेंगे बिजलीकर्मी
विज्ञापन

मसूरी। गांव सादत नगर ईकला के दो नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर गांव में किसी भी बिजलीकर्मी को नहीं घुसने देने का एलान किया है। साथ ग्रामीणों ने मकान मालिक की गैरमौजूदगी में घर में घुसने वाले बिजलीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिजलीकर्मियों को बंधक बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को लाइनलॉस रोकने को लिए बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाने का काम किया जा रहा था। इसी क्रम में सादत नगर ईकला गांव में बिजली कर्मी मीटर लगाने पहुंचे थे। गांव एक घर में मीटर लगाने के लिए आठ बिजलीकर्मी घर में घुस गए। इस दौरान मकान मालिक प्रकाशो देवी घर पर नहीं थीं। पड़ोसी द्वारा सूचना देने पर घर आकर उन्होंने बिजलीकर्मियों को रोका। बिजलीकर्मियों द्वारा मीटर लगाए जाने का काम नहीं रोकने पर महिला ने गांव के लोगों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। साथ ही ग्रामीण टीकम की मदद से अवर अभियंता संदीप चौहान, सतेंद्र कुमार और प्रशांत समेत छह कर्मचारियों को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कर्मवीर सिह ने मौके पर पहुंचकर बंधनमुक्त कराया था।
विज्ञापन

मसूरी थाना प्रभारी योगेद्र सिंह ने बताया कि अवर अभियंता ने ग्राम सादत नगर ईकला के ग्रामीणों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, टीम को बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मौजूद थे किराएदार
अवर अभियंता संदीप चौहान ने बताया कि टीम द्वारा मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा था। मीटर लगाने के काम के दौरान घर में किरायेदार मौजूद थे। उनकी सहमति से ही मीटर लगाए जाने का काम शुरू किया गया था।

दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद नागर व करतार प्रधान ने कहा कि दोषी कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। नितिन प्रधान और बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि आस-पास के गांव के लोगों को शामिल कर आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। पंचायत में टीकम नागर, मनोज नागर, महेंद्र प्रधान, टेकराम नागर, जगदीश प्रधान, वीरेंद्र भाटी, खेमचंद शर्मा, केहर सिंह, राजवीर मैनेजर, विजयपाल प्रधान, बलवीर फौजी, अतर सिंह नागर, रतन सिंह, बीरपाल शर्मा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed