{"_id":"62645748d54cca5fc03cd7dc","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2373400163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन घोटाले में लक्ष्य के पिता के 1.50 करोड़ के तीन फ्लैट कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन घोटाले में लक्ष्य के पिता के 1.50 करोड़ के तीन फ्लैट कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन घोटाले में लक्ष्य के पिता के 1.50 करोड़ के तीन फ्लैट कुर्क
गाजियाबाद। चार सौ करोड़ रुपये से अधिक के लोन घोटाले मामले में पुलिस ने शनिवार को संपत्ति कुर्क की तीसरी कार्रवाई की। नगर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर के पिता अशोक कुमार की शालीमार गार्डन स्थित 1.50 करोड़ रुपये कीमत के तीन फ्लैट को कुर्क किया। इससे पहले पुलिस ने 25 जनवरी को लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराबनगर स्थित एक करोड़ रुपये और 19 फरवरी को कविनगर स्थित दो करोड़ रुपये कीमत की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संपत्ति को भी जल्द ही कुर्क किया जाएगा।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य तंवर वर्ष 2012 से बैंकों में साठगांठ कर लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करता था। इसके जरिए आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 39 मुकदमे दर्ज हैं और लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के 12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस मामले में लक्ष्य तंवर, सुनील कुमार, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है। इसमें दो बैंककर्मी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वैशाली की संपत्ति भी होगी कुर्क
एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की वैशाली स्थित रचना अपार्टमेंट की एक प्रॉपर्टी और शामिल है। इनकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। प्रशासन से आदेश मिलते ही इस संपत्ति को भी जल्द कुर्क किया जाएगा।