फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

निर्माणाधीन गोदाम का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
निर्माणाधीन गोदाम का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के मोरटा चौकी क्षेत्र के प्रेम एंक्लेव में निर्माणाधीन गोदाम का लिंटर गिर गया। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि ठेकेदार सहित पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया और लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे गोदाम का लिंटर डालते समय सटरिंग की बल्ली टूटने से लिंटर गिर गया।

भाटिया मोड़ स्थित निवासी आरिफ सैफी के गोदाम का काम चल रहा था। हादसे में गांव निवी सारीनी रायबरेली निवासी धनीराम (27) की मौत हो गई जबकि पीएसी चौक निवासी ठेकेदार हनीफ (40), अर्थला निवासी अजय कुमार (26), शाहिद (35), नंदग्राम निवासी अमित कुमार (30), पीएसी चौक अशफाक (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अशफाक ने बताया कि धनीराम, ठेकेदार हनीफ और अजय नीचे खड़े थे जबकि वह खुद और शाहिद, अमित कुमार ऊपर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लिंटर डालने का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। अचानक से लिंटर भरभरा नीचे गिर गया। सभी मलबे में दब गए। शाहिद ने बताया कि साइट पर 8 से 10 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान छह लोग मलबे की चपेट में आ गए। चिकित्सकों ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया। इसमें अजय की आंखों में मलबा गया है जबकि अन्य सभी के हाथ-पैर व सिर में चोटें आई हैं। गोदाम मालिक आरिफ सैफी भी घायल हो गए। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है। मृतक धनीराम के परिजनों की ओर गोदाम मालिक आरिफ सैफी के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे की सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट शाल्वी अग्रवाल भी मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक की ओर से अभी कोई नक्शा व अनुमति नहीं दिखाई गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान गोदाम का गेट बंद था, इस कारण राहत बचाव कार्य देरी से शुरू हो पाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed