{"_id":"62645525bf111375331b545b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2373394121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस-ताबीज देख आईएएस रानी नागर ने हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस-ताबीज देख आईएएस रानी नागर ने हत्या की जताई आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारतूस-ताबीज देख आईएएस रानी नागर ने हत्या की जताई आशंका
गाजियाबाद। हरियाणा कैडर की आईएएस रानी नागर ने हत्या की आशंका जताई है। रानी नागर ने शनिवार को अपने कमरे में एक कारतूस और ताबीज मिलने का एक फोटो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कारतूस और ताबीज उनके कमरे में डराने और हत्या करने की मंशा से रखे गए हैं ताकि नाजायज दबाव के आगे न झुकने पर जान से मारा जा सके।
फेसबुक पोस्ट में आईएएस रानी नागर ने लिखा कि मैं, रानी नागर आईएएस, हरियाणा सरकार में अतिरिक्त सचिव, सीआरआई विभाग में तैनात हूं। वह मार्च 2022 से नेहरूनगर द्वितीय- ए-220 में अपने पिता के घर पर रह रही हैं।
उन्होंने लिखा कि वह 23 अप्रैल 2022 को सुबह 8 बजकर 09 मिनट पर भारत के संविधान के अनुसार ईश्वर की शपथ पर यह बयान दर्ज करा रही हैं। यदि निकट भविष्य में अपराधियों द्वारा उनकी हत्या कर दी जाती है तो इस शपथ के कथन को वैध साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
2020 में दे दिया था इस्तीफा
रानी नागर 2014 बैच की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने 2020 में अपनी निजी सुरक्षा को खतरा बताते हुए हरियाणा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। इसके बाद वह देशभर में चर्चाओं में आ गई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।