फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

15 गारमेंट व्यापारियों से डेढ़ करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
15 गारमेंट व्यापारियों से डेढ़ करोड़ की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। खुद को कपड़ा व्यापारी बताकर बाजार रेट से कम दाम पर कपड़ा दिलाने के नाम पर गारमेंट्स कारोबारी से 25 लाख रुपये ठग लिए। विजय नगर थाना क्षेत्र के रोहित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठगों ने गाजियाबाद, नोएडा के भी करीब 15 गारमेंट्स व्यापारियों से डेढ़ करोड़ रुपये ठगे हैं।

बहरामपुर निवासी रोहित यादव लोअर बनाने की गारमेंट्स फैक्टरी है। अप्रैल 2021 में रोहित वर्मा निवासी अंबेडकरनगर और ओमप्रकाश वर्मा निवासी फरीदाबाद ने उनसे संपर्क कर खुद को कपड़ा व्यापारी बताया। रोहित ने बताया कि सूरत की जेबी कंपनी से 350 रुपये के कपड़े को 250 रुपये में दिलाने का आश्वासन दिया। ठगों ने कंपनी के रजिस्ट्रेशन और बिल के दस्तावेज भी दिखाए, जिसके बाद रोहित ने 29 अप्रैल को 2 लाख के कपड़े का ऑर्डर दिया। ठगों ने डील के मुताबिक कपड़े को तय समय में फैक्ट्री पहुंचा दिया। इसके बाद कई बार में उनसे 25 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। कपड़ा तय समय पर नहीं मिलने पर आरोपी अलग-अलग तारीखों का झांसा देते रहे। रोहित की पहचान के ही चार से पांच व्यापारियों से भी इसी तरह दोनों ने ठगी की। ठगों ने गु्ड्डू, जाकिर, मनोज, पंडित समेत 15 व्यापारियों से संपर्क कर इसी तरह करीब दो महीने में उनसे डेढ़ करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। समय बीतने के साथ कपड़ा नहीं मिलने पर व्यापारियों ने जब दवाब डाला तो ठगों ने उनको चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए। व्यापारियों द्वारा जब आरोपियों के दिल्ली और फरीदाबाद में दिए गए पते पर जाकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह ठगों के दूर के रिश्तेदार हैं। हर बार नए तरीके से ठगी कर वे दो-तीन सालों के लिए गायब हो जाते हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फरीदाबाद और दिल्ली में आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed