फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बैंक डकैती में फरार 25 हजार का इनामी राहुल गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बैंक डकैती में फरार 25 हजार का इनामी राहुल गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की नूरनगर सिहानी शाखा में दिनदहाड़े हुई डकैती में फरार चल रहे राहुल उर्फ रोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसके पास से एक लाख रुपये की नकदी और असलाह बरामद किया है। इस मामले में पुलिस बीते बुधवार को 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 2 अप्रैल को पीएनबी में हुई वारदात में नंदग्राम निवासी रोबिन ने लूट करने की साजिश रची थी। वारदात में सीसीटीवी फुटेज और सभी पहलुओं पर जांच कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके बाद रोबिन और हिमांशु उर्फ मोनि को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के बाद सोनीपत निवासी राहुल उर्फ रोहन को भी पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि राहुल पर धोखाधड़ी, जानलेवा हमला करने समेत अलग-अलग धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed