{"_id":"624dee83bd020f0886798a17","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd236496352","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की लूट के मामले में 50 हजार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की लूट के मामले में 50 हजार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 लाख की लूट के मामले में 50 हजार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में पेट्रोल पंप कर्मचारियों 25 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुंदर सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूट के 7 लाख रुपये, पिस्टल और बाइक बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए बदमाश सुंदर का भाई भी इस घटना में शामिल था। उसकी भी तलाश जारी है।
आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुंदर लोनी के राजीव गार्डन का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोनी क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुंदर के दोनों पैरों में गोली लगी है। आईजी ने बताया कि घटना में सुंदर का भाई भी शामिल था। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, प्रकरण में पुलिस ने लोनी निवासी मुकेश को पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे 10 लाख रुपये बरामद हुए थे। वहीं एक आरोपी आसिफ उर्फ राशिद कोर्ट में समर्पण कर चुका है।