{"_id":"62377d3a07f4212839625e4f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2356430140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती की कोशिश कर रहे बदमाशों से भिड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती की कोशिश कर रहे बदमाशों से भिड़ी युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिनैती की कोशिश कर रहे बदमाशों से भिड़ी युवती
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में बाइक सवार बदमाशों ने गोल-गप्पे खा रही मार्शल आर्ट एक्सपर्ट युवती से चेन लूटने की कोशिश की तो युवती बदमाशों से भिड़ गई। पास में खड़े युवती की पिता ने लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोचा लिया। बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से बिहारी निवासी सुनील कुमार पुलिस से सेवानिवृत हैं। हाल में वह अपने परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी में रहते हैं। बताया कि उनकी बेटी और बहन सोसायटी के गेट के पास गोल-गप्पे खा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और एक बदमाश ने उनकी बेटी सुगंधा के गले से चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन सुगंधा ने जैसे ही पीछा देखा तो बदमाश को धक्का देकर गिरा दिया। उनका कहना है कि बदमाश ने उठकर फिर से सुगंधा के पास आया और उसके कानों के कुंडल लूटने का प्रयास किया। सुगंधा ने बदमाश को लात मारकर दोबारा गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बदमाश को पकड़ने के दौड़े तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया। ऐसे में बदमाश ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के लोग घबरा गए और बदमाश उनसे छूटकर अपने साथी के साथ फरार हो गया।
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है।