फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

24 लाख रुपये के लेनदेन में महिला को गोली मारी, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
24 लाख रुपये के लेनदेन में महिला को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नई बस्ती में शुक्रवार शाम उधार के 24 लाख रुपये लेने गई अधिवक्ता श्वेता सहगल के सिर में कहासुनी के बाद दुकानदार ने गोली मार दी। श्वेता के साथ उसकी देवरानी मोना सहगल और सहेली रीना चौधरी भी थीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

राधाकृष्ण कॉलोनी निवासी श्वेता सहगल की देवरानी मोना सहगल के पति संजय सहगल के नमित जैन पर करीब 24 लाख रुपये उधार हैं। मोना अपने पैसे मांगने के लिए श्वेता और रीना के साथ नमित की दुकान पर गई, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मोना और रीना ने पुलिस को बताया कि कहासुनी में आरोपी की पत्नी ने श्वेता की पिटाई कर दी। ऐसे में गुस्से में आकर नमित ने पिस्टल से श्वेता की कनपटी पर गोली मार दी। घटना के बाद मोना और रीना ने परिजनों को सूचना दी और श्वेता को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीम को रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed