फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वैक्सीन लगवाने तीन लाख लोग नहीं आ रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वैक्सीन लगवाने तीन लाख लोग नहीं आ रहे
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना से बचाव के लिए शासन से वैक्सीन उपलब्ध होने लगी तो अब लोगों में दूसरा डोज लगवाने का कोई उत्साह नहीं है। 84 दिन का समय पूरा होने के बावजूद तीन लाख लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर से लेकर युवा तक शामिल हैैं। पिछले दो महीने से कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद लोग वैक्सीनेशन में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि दूसरा डोज लगवाने के लिए आगे आएं, जिससे कि कोविड के संभावित संक्रमण से बचाव कर सकें।
शासन ने दिया 85 हजार का लक्ष्य, 1.11 लाख की तैयारी
जिले में शुक्रवार को वैक्सीनेशन के मेगा ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ जिले में भी वैक्सीनेशन का मेगा ड्राइव चलेगा। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि 85 हजार टीकाकरण का लक्ष्य शासन ने दिया है। स्थानीय स्तर पर 1.11 लाख वैक्सीनेशन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। अभी तक जिले में एक दिन में 81 हजार लोगों का टीकाकरण करने का रिकॉर्ड बन चुका है। शासन का लक्ष्य 85 हजार टीकाकरण आसानी से हासिल कर लिया जाएगा, कोशिश है कि इसके बाद कितना टीकाकरण हो पाता है। अगर मौसम सामान्य रहा तो 1.11 लाख टीकाकरण करने का लक्ष्य है। मेगा ड्राइव के लिए 85 हजार डोज शासन से मिली हैं और लगभग 35 हजार डोज विभाग के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बजे सेंटर पर पहुंचने के निर्देश
स्टाफ को 8 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि 8.30 बजे तक वैक्सीनेशन शुरू किया जा सके। मेगा ड्राइव के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी जिले में भ्रमण करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। यदि किसी सेंटर पर कोई गड़बड़ी या कमी मिलती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि विभाग के पास जितनी वैक्सीन है उसे टीकाकरण में प्रयोग किया जा सके।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
==============
अब तक हुआ टीकाकरण
कुल टीकाकरण 2356998
पहला डोज 1799914
दूसरा डोज 557084
एक भी डोज नहीं लगा - 443002
दूसरा डोज लगना है - 1242830
दूसरे डोज का समय हो चुका है पूरा - 289378
उम्र - पहला डोज - दूसरा डोज
18 से 44 वर्ष - 1153632 - 214149
45 से अधिक 582433 - 295945
कोविशील्ड - 2083755 - दूसरा डोज नहीं लगवा रहे - 246090
कोवॉक्सिन - 273582 - दूसरा डोज नहीं लगवा रहे - 42288
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed