फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

जिले में 63 नए कोरोना संक्रमित, 43 डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
जिले में 63 नए कोरोना संक्रमित, 43 डिस्चार्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में 63 नए मरीज आए हैं। इलाज के बाद रविवार को 43 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस समय 381 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक जिले में 27512 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 27029 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि गंभीर रूप से संक्रमित 102 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। संक्रमण दोबारा बढ़ने लगा है, लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टीकाकरण कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास के बावजूद भोजपुर, डासना और मसूरी क्षेत्र में लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। शनिवार को 58 सरकारी और 24 निजी अस्पतालों में ही टीकाकरण किया गया था, उनमें 12 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ऐसे थे जहां पर एक भी टीका नहीं लगा। मुरादनगर के सुराना और महाराजपुर-2 में सिर्फ आठ लोगों ने टीकाकरण कराया। एक निजी अस्पताल और 5 सरकारी केंद्रों पर पांच से नौ लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर ब्लॉक के शकूरपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, फरीदनगर, तलहैटा में शनिवार को केवल 17 लोगों ने टीकाकरण कराया। दुहाई, बम्हैटा, अटौर, भोवापुर, इंद्रगढ़ी, मसूरी, नाहल, कैलाभट्ठा, सरस्वती कॉलोनी साहिबाबाद समेत 12 सरकारी केंद्रों पर शनिवार को एक भी टीकाकरण नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ सेंटर पर टीकाकरण के लिए लाभार्थी नहीं पहुंचे थे। उन केंद्रों को चयनित किया गया है। कुछ इलाकों में लोगों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता की कमी दिख रही है, जिसे दूर करने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed