फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पिछले साल 150 सीएनजी वाहन खरीदे निगम ने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पिछले साल 150 सीएनजी वाहन खरीदे निगम ने
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम डीजल चोरी रोकने के लिए अब सीएनजी वाहन खरीद रहा है, लेकिन इन वाहनों को सीएनजी आपूर्ति की दिक्कत आ रही है। इसको खत्म करने के लिए निगम अब आईजीएल से पाइपलाइन लेकर अपना सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगाएगा। राजनगर एक्सटेंशन मार्ग पर नंदग्राम के पास प्रस्तावित फिलिंग स्टेशन के लिए निगम ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करा ली है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
बीते साल नगर निगम ने करीब 150 से ज्यादा सीएनजी वाहन खरीदे हैं। डीजल की खपत और चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम अब भविष्य में भी सीएनजी वाहन ही खरीदेगा। इसके लिए नगर निगम ने 100 सीएनजी टिपर की खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निगम के इन सीएनजी संचालित वाहनों के लिए अब गैस की आपूर्ति करना मुश्किल होने लगा है। शहर में विजयनगर जोन में एक भी सीएनजी फिलिंग स्टेशन न होने की वजह से निगम के वाहनों को सीएनजी लेने कई किमी दूर जाना पड़ता है। अब नगर निगम अपने वाहनों के लिए अलग सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

डीजल पंप परिसर में ही लगेगा सीएनजी पंप
फिलहाल नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन मार्ग पर स्थित अपने डीजल पंप परिसर में ही सीएनजी पंप लगाने की प्लानिंग की है। गैस कंपनी आईजीएल से इसके लिए जल्द ही करार किया जाएगा। पंप लगाने के चयनित स्थान का सर्वे किया जा चुका है। निगम अधिकारियों का कहना है कि डीजल पंप परिसर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगाने के लिए पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ किए रिजर्व
नगर निगम सीएनजी पंप लगाने के लिए पांच करोड़ का फंड रिजर्व कर चुका है, ताकि वाहनों के लिए ईंधन की जरूरत को पूरा करने की इस महत्वपूर्ण परियोजना में कोई बाधा आड़े न आए। फिलिंग स्टेशन की स्थापना करने पर जो भी खर्च आएगा, इस रिजर्व फंड में से ही खर्च किया जाएगा।
दूसरे चरण में हर जोन में सीएनजी पंप बनाने की योजना
पहले चरण में नगर निगम राजनगर एक्सटेंशन मार्ग पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगाने की योजना पर काम कर रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में हर जोन में फिलिंग स्टेशन बनाने की प्लानिंग है। इससे वाहनों को ईंधन लेने के लिए कई किलोमीटर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

अधिकारी बोले
सीएनजी फिलिंग स्टेशन लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए डीपीआर भी तैयार करा ली गई है। गैस कंपनी से सीधे पाइपलाइन लेने के लिए वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि अप्रैल में इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। - डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed