फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीन दिन में मिले कोरोना के 21 मामले, गेस्ट हाउस सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन दिन में मिले कोरोना के 21 मामले, गेस्ट हाउस सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। सीपीडब्ल्यूडी एकेडमी में एक साथ कोरोना के 21 मामले मिलने के बाद गेस्ट हाउस और एक टावर को सील कर दिया गया है। अचानक से कोरोना के मामले बढ़े तो छह महीने बाद फिर जिले में सीलिंग की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि एकेडमी के जो लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें सामान्य लक्षण हैं। सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया है, जबकि साथ में प्रशिक्षण ले रहे लोगों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
बीते कुछ दिनों से हापुड़ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) एकेडमी में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था जिसमें भाग लेने के लिए देशभर के कई राज्यों के इंजीनियर व अन्य विभागीय अधिकारी आए हैं। इनमें अधिकांश की उम्र 21 से 32 के बीच है। प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियरों को एकेडमी के गेस्ट हाउस में रोका गया था। बताया जा रहा कि बीते दिनों कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी तो जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच कराए जाने पर तीन दिन के अंदर 21 लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एकेडमी के गेस्ट हाउस व उससे सटे एक टावर को एहतियात के तौर पर सील कर दिया है।
विज्ञापन

गत वर्ष इसी मौसम में चार मार्च को कोरोना ने दस्तक दिया था। इसके एक महीने बाद अप्रैल में लॉकडाउन लगाया गया था। अब दोबारा मार्च के महीने में ही संक्रमण बढ़ने से आम लोगों के साथ ही प्रशासनिक अमले और स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। हालांकि पिछले डेढ़ महीने से संक्रमण के मामले कम होने से लोगों में लापरवाही भी बढ़ गई है। इसी का नतीजा है कि पिछले तीन दिन से लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले साल गर्मी बढ़ने के साथ जून और जुलाई में तो हालात बेकाबू होते दिखने लगे थे। अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिले में अब तक 26817 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 26648 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर 102 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। फिलहाल जिले में 67 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से कम होना शुरू हुआ था संक्रमण
जनवरी 2021 में कोरोना संक्रमण जिले में कम होना शुरू हो गया। फरवरी में जिले के अधिकांश कोविड अस्पतालों को बंद कर दिया गया और निजी कोविड अस्पतालों को सामान्य मेडिकल सुविधाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई। फरवरी के अंत में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल के साथ ही दिल्ली में संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ। इससे गाजियाबाद में भी खतरा मंडराने लगा।
लापरवाही पड़ सकती है भारी
कोरोना संक्रमण घटने के साथ लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। बार-बार अपील के बावजूद न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे है। ऐसे में संक्रमण के फिर से फैलने के अंदेशे से इंकार नहीं किया जा सकता है।
टीकाकरण शुरू होने के बाद संक्रमण बढ़ना चिंताजनक
कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही टीकाकरण भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद अब संक्रमण दोबारा बढ़ना चिंताजनक है।
इन लक्षणों पर ध्यान दें
लगातार खांसी आना : इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है। 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं, लेकिन अगर आपको खांसी में बलगम आता है तो ये भी चिंता की बात हो सकती है.

बुुखार : इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है।
गंध और स्वाद का पता न चलना : बुखार और खांसी के अलावा यह भी वायरस संक्रमण का वह संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
नया वेरिएंट अधिक खतरनाक
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरविंद डोगरा का कहना है कि एक सर्वे के मुताबिक नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों में पुराने वेरिएंट की तुलना में खांसी, गले में खराश, थकान और मांसपेशियों में दर्द होने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में जिन लोगों में ये लक्षण हों तो तुरंत टेस्ट कराना चाहिए और घर में ही खुद को आइसोलेट करना चाहिए ताकि संक्रमण दूसरों तक नहीं पहुंचे। हालांकि अभी तक जिले में नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed