फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

फ्लॉवर शो : फूलों के रास्ते दिल को सेहतमंद बनाने का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
गाजियाबाद। गोल्फ लिंक्स में आयोजित फ्लावर शो व चटकारे के दौरान लोकनृत्य पर लोक कलाकारों के संग थ? - फोटो : GHAZIABAD City
फ्लॉवर शो : फूलों के रास्ते दिल को सेहतमंद बनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल के लिए शुद्ध वायु और शुद्ध भोजन दोनों जरूरी हैं। इस बार फ्लावर शो की थीम हृदय रखा गया है जिसमें दिल को कैसे सेहतमंद रखें इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। लैंडक्राफ्ट और हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसायटी ऑफ गाजियाबाद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फ्लॉवर शो और चटखारे फेस्टिवल का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसमें सबसे अधिक फोकस ऑक्सीजन देने वाले पौधे और आर्गेनिक पौधों पर रखा गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खानपान और सब्जियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस बार के फ्लॉवर शो का मुख्य आकर्षण हैं , बोनसाई के पौधे, पुष्पसज्जा। इस बार की थीम को भी फूलों से हृदय और डोल्फिन मछली, हाथी, घोड़े भी बनाए गए हैं जिसको सभी लोगों ने काफी पसंद किया। पहले दिन सभी ने स्टाल लगाया जिसमें अधिक आक्सीजन देने वाले पौधे, इम्यूनिटी बूस्टर पौधे, सहित विभिन्न विदेशी पौधे और कैक्टस की विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।इस शो में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद नगर निगम, नोएडा प्राधिकरण, इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग व डेंटल कॉलेज, अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, शम्भु दयाल कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। फ्लोरीकल्चर सोसायटी की अध्यक्षा रमा त्यागी ने बताया कि पहले दिन जजों के पैनल ने बेस्ट स्टाल और प्रदर्शनी आदि को चयन किया जिनको अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शो की थीम के अनुसार लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि घरों में या अपने गार्डन में ऑक्सीजन देने वाले पौधे ज्यादा लगाएं जैसे तुलसी, बांस , पीपल , बरगद, नीम आदि। फ्लावर शो में शाम को काफी लोगों की भीड़ जुटी जिन्होंने फ्लावर शो के साथ-साथ विभिन्न स्टालों पर खानपान का आनंद लिया। लैंडक्राफ्ट के निदेशक ललित जायसवाल ने बताया कि यह शो सात मार्च तक गोल्फलिंक में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। प्रदूषण और कोरोना को देखते हुए आक्सीजन वाले और इम्यूनिटी बूस्टर पौधे अधिक रखे गए हैं। इसके अलावा वर्टिकल गार्डन, किचन गार्डन, विदेशी पौधों वोनसाई, स्वदेशी पौधे, आर्गेनिक सब्जियों आदि के पौधे काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed