{"_id":"6019ae648ebc3e355d39fd58","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd213058967","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सप्ताह फेसबुक लाइव के जरिए शहर की जनता से रूबरू होंगे नगरायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सप्ताह फेसबुक लाइव के जरिए शहर की जनता से रूबरू होंगे नगरायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त फेसबुक लाइव पर शहर की जनता से करेंगे ‘मन की बात’
गाजियाबाद। शहर के लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब आप घर बैठे हर शनिवार नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से रूबरू हो सकते हैं। नगर आयुक्त फेसबुक लाइव पर शहर की जनता से ‘मन की बात’ करेंगे। दो घंटे के फेसबुक लाइव के जरिए वह शहर की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। इस बीच कमेंट बॉक्स में मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण भी कराया जाएगा। एक बजे के बाद वह करीब एक घंटे तक लोगों से फोन नंबर पर बात कर शिकायत निस्तारण का फीडबैक भी लेंगे।
इससे पहले नगर आयुक्त ने वार्डों में जाकर ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसमें क्षेत्र की जनता और स्थानीय पार्षद से रूबरू होकर शिकायतें सुनते थे और उनका निर्धारित समय पर निस्तारण कराया गया। इस कार्यक्रम के बाद अब नगर आयुक्त ने फेसबुक पर लाइव के जरिए जनता के बीच जाने का फैसला किया है। इसके लिए नगर निगम के आईटी सेल की ओर से फेसबुक पेज बना लिया गया है। 6 फरवरी से इस कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।
----
ई-मेल बॉक्स में भी नगर आयुक्त को भेज सकेंगे शिकायत
यूं तो नगर निगम ने शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर टोल फ्री नंबर और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, लेकिन अब ई-मेल के जरिए भी लोग शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर आयुक्त ने शिकायत के लिए ई-मेल अकाउंट भी तैयार कराया है। लोग ghaziabadmc@gmail.com पर भी अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इस अकाउंट पर आने वाली शिकायतों की नगर आयुक्त खुद मॉनीटरिंग कर निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया लोगों से रूबरू होने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए लोगों से बात करने और उनके फीडबैक लेने की प्लानिंग की गई है। हर शनिवार को फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। - महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त