फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

अप्रैल से दौड़ेंगी शहर में इलेक्ट्रिक बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
अप्रैल में गाजियाबाद शहर को 50 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल जाएगी। शहर के 10 रूटों पर यह बसें दौड़तीं नजर आएंगी। कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) यूनिट ने नौ करोड़ रुपये की लागत से विजयनगर क्षेत्र में एनएच-9 के पास इलेक्ट्रिक बसों का डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। 31 मार्च तक यह डिपो बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


सिटी में इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने के लिए शासन ने नगर निगम को नोडल विभाग नियुक्त किया है। निगम ने इस डिपो को बनाने के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में 25 हजार वर्ग मीटर जमीन सीएंडडीएस को दे दी थी। सीएंडडीएस ने डिपो बनाने के लिए करीब 30 करोड़ की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की थी। शासन ने इसमें कई कटौतियां कर दी हैं। अब नौ करोड़ की संशोधित डीपीआर को मंजूरी दी गई थी। मंजूरी के बाद सीएंडडीएस ने डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अब निर्माण शुरू करा दिया है। पूरे प्रोजेक्ट का करीब 10 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन


पहले चरण में कराई जा रही बाउंड्रीवॉल, अंदर होगा यह निर्माण सीएंडडीए डिपो निर्माण के पहले चरण में 25 हजार वर्ग मीटर जमीन की बाउंड्रीवॉल करा रहा है ताकि जमीन सुरक्षित की जा सके। इसके बाद डिपो बनाने के लिए अंदर निर्माण कार्य शुरू होगा। डिपो के सिविल वर्क पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएंडडीएस के अधिकारियों के मुताबिक इस रकम से बसों के लिए मेंटेनेंस शेड, चार्जिंग शेड, ऑफिस के लिए चार कमरे, प्रवेश और निकास द्वार पर गार्ड रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली पहुंचाने का काम करेगा पॉवर कार्पोरेशन
अकबरपुर-बहरामपुर में बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक बस डिपो में बाहरी इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पॉवर कार्पोरेशन करेगा। इलेक्ट्रिफिकेशन पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटें लगाने, कार्यालय तक पॉवर सप्लाई देने का काम भी इसी में शामिल होगा। बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम बस ऑपरेटर अपने स्तर पर कराएगा। पॉवर कॉर्पोरेशन का काम पूरा हो जाने के बाद यह काम शुरू होगा।


पहले चरण में इन 10 रूटों पर दौड़ेंगी बसें
- पुराने बस अड्डे से नोएडा सिटी सेंटर, वाया विजयनगर
- पुराने बस अड्डे से हापुड़ चुंगी, डायमंड फ्लाईओवर, लालकुआं, विजयनगर होते हुए नए बस अड्डे और फिर वापस पुराने बस अड्डे तक
- मोहननगर से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए एएलटी रोड के रास्ते एनएच-9 तक
- दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम वाया मोहननगर
- कौशांबी से एएलटी सेंटर वाया मोहननगर और पुराना बस अड्डा
- सूर्यनगर से नोएडा सिटी सेंटर वाया कनावनी, सीआईएसएफ रोड
- गोंविदपुरम से कौशांबी बस अड्डा वाया एनएच-9, लालकुआं
- टीला मोड़ से नया बस अड्डा वाया भोपुरा, मोहननगर
- डासना से कौशांबी वाया पुराना बस अड्डा, मोहननगर
- शालीमार गार्डन से पुराना रेलवे स्टेशन वाया मोहननगर, नया बस अड्डा।

अधिकारी बोले
इलेक्ट्रिक बस डिपो व चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में बाउंड्रीवॉल और दूसरे चरण में अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। 31 मार्च तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि अप्रैल से बसों का संचालन शुरू हो सके। - उमेश शुक्ला, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएंडडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed