फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

रालोद ने लोनी विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
रालोद ने लोनी विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
विज्ञापन

गाजियाबाद। रालोद ने पुलिस से लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर हत्या की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता और अधिवक्ता अजयवीर सिंह का कहना है कि लोनी विधायक अपने सौ-सवा सौ समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को किसानों को मारपीट कर भगाने के लिए यूपी गेट पर पहुंचे थे। आरोप है कि उनके समर्थकों ने कई किसानों के साथ मारपीट भी की है।

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोनी विधायक आए दिन किसी ने किसी से मारपीट, विवाद, झगड़े करते रहते हैं। सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि रालोद मांग करता है कि विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके नेता किसान आंदोलन को षड्यंत्र के तहत दबाना चाहती है। इसीलिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के विभिन्न जिलों से यूपी गेट पर आने वाले किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी ताकत से इस आंदोलन को दबाने का प्रयास करेगी, आंदोलन उतना ही मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed