फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad gets first rank among 75 districts of 25 states in Azadi se Antyodaya Tak Campaign

आजादी से अंत्योदय तक...: 25 राज्यों के 75 जिलों के बीच पाया पहला स्थान, अभियान में गाजियाबाद देश में अव्वल

Sat, 24 Sep 2022 04:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 24 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 28 अप्रैल से 28 जुलाई तक अभियान चलाया गया था। इसमें देश के 25 राज्यों के 75 जिले सम्मिलित किए गए थे।

विज्ञापन
Ghaziabad gets first rank among 75 districts of 25 states in Azadi se Antyodaya Tak Campaign
गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

आजादी से अत्योदय तक अभियान के तहत गाजियाबाद को देश में पहला स्थान मिला है। 90 दिवसीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिले को यह उपलब्धि दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 28 अप्रैल से 28 जुलाई तक अभियान चलाया गया था। इसमें देश के 25 राज्यों के 75 जिले सम्मिलित किए गए थे।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह बनाने, मातृ वंदना योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना, बाल पुष्टाहार दिव्यांग जनों को यूनिक पहचान पत्र दिलाने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड दिलाने, हर घर दस्तक, पशु बीमारी नियंत्रण, श्रम योगी मानधन योजना किसान सम्मान निधि, कृषक उत्पादक संगठन बनाने के पैरामीटर पर जिलों को काम करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में ग्राम्य विकास विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया गया था। संबंधित विभागों ने 90 दिनों में योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन करते हुए 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया। प्रदेश से बलिया व मुजफ्फरनगर जिलों को भी अभियान के तहत सम्मिलित किया गया था। 26 सितंबर को इंडिया हैबिटेट सेंटर में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed