फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad gang misdeed Father demands death penalty for accused

'बेटी को न्याय मिले': लोनी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती ने दी थी जान, पुलिस की लापरवाही; पिता की ये मांग

Fri, 22 Aug 2025 08:50 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 08:50 PM IST
सार

गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान देने वाली युवती के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। वहीं आरोपियों की समय पर गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोग नाराज हैं।  पुलिस जांच में दोनों आरोपियों द्वारा ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Ghaziabad gang misdeed Father demands death penalty for accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्महत्या के मामले में पिता ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की है। पिता ने कहा कि प्रशासन आरोपियों को फांसी तक पहुंचने में मदद करें। वहीं मामले में मुकदमा दर्ज करने में देरी के मामले में एसीपी अंकुर विहार परिजनों के बयान दर्ज करेंगी। 

विज्ञापन


पिता ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को सख्त सजा और जल्दी सजा मिले। ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके। वह और उनका परिवार बेटी की मौत के सदमें में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती तो शायद उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाती। उनकी बेटी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत थी और उसके साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से वह परेशान थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में देरी भी की थी। मेडिकल होने में समय लग गया था। इस घटना में पुलिस कर्मियों की लापरवाही रही हैं। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपी रोहित और वीर सिंह उर्फ भोला को उपचार के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पैश किया गया था। गोली लगने से घायल रोहित चलने में असमर्थ था। इसलिए न्यायालय में वह ऊपर कोर्ट तक नहीं पहुंच पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज ने नीचे आकर रोहित को देखा और दोनों को जेल भेज दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में दोनों द्वारा ही घटना को अंजाम देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ जल्द सबूत एकत्रित कर न्यायालय में चार्जशीट पैश की जाएगी। दोनों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी एकत्रित किए है। 


पुलिस कर्मियों की लापवाही की जांच जल्द शुरू होगी
इस घटना में किस पुलिस कर्मी की लापरवाही हुई है, इसकी जांच एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय को सौंपी हैं। उन्होंने बताया कि मामले में पहले परिजनों से बात की जाएगी। परिजन किस-किस पुलिस कर्मी की भूमिका पर सवाल उठा रहे है, उनके ब्यान दर्ज होंगे। इसके बाद संबंधित पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। पूछताछ होने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को शौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed