फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Former female teacher went bankrupt in Diwali thieves blew goods worth 20 lakhs from flat

Ghaziabad: दिवाली में गांव गई पूर्व महिला शिक्षक का निकला दिवाला, चोरों ने फ्लैट से उड़ाया 20 लाख का माल

Fri, 28 Oct 2022 10:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 10:01 PM IST
सार

प्रीति के बेटे हर्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जब वह वापस आए तो उन्हें फ्लैट के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गए तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था  सोफे व गद्दे फटे मिले। अलमारी के भी ताले टूटे मिले। उन्होने  लॉकर में रखा सामान देखा तो गायब मिला। 

विज्ञापन
Ghaziabad Former female teacher went bankrupt in Diwali thieves blew goods worth 20 lakhs from flat
फ्लैट में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून सोसायटी में परिषदीय शिक्षक रहीं  प्रीति सिरोही के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। प्रीति 23 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने बुलंदशहर में बीबीनगर के सेहरा गांव गई थीं। 27 अक्तूबर की शाम को वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला। प्रीति के बेटे हर्ष ने 112 पर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कॉल नहीं लगा। ऐसे में हर्ष खुद चौकी गया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

 
प्रीति के बेटे हर्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जब वह वापस आए तो उन्हें फ्लैट के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर गए तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था  सोफे व गद्दे फटे मिले। अलमारी के भी ताले टूटे मिले। उन्होने  लॉकर में रखा सामान देखा तो गायब मिला। 

विज्ञापन

 

उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ सोने के कड़े, 12 अंगूठी, एक डायमंड की अंगूठी, एक कंठी माला समेत अन्य चांदी का सामान और 25 हजार की नकदी चोरी हुई है। नंदग्राम पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में लगा रही चोरी व स्नैचिंग की वारदात से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात रेजिडेंट्स एक्सटेंशन रोड पर हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed