{"_id":"60768b708ebc3e590c0a23d9","slug":"ghaziabad-former-army-man-raped-woman-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: फेसबुक पर दोस्त बने पूर्व फौजी ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: फेसबुक पर दोस्त बने पूर्व फौजी ने महिला से किया दुष्कर्म
Wed, 14 Apr 2021 11:58 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:58 AM IST
सार
- बदनाम करने की धमकी दे पीछे पड़ा आरोपी
- धमकियों से तंग आकर महिला ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदग्राम थानाक्षेत्र में महिला के साथ पूर्व फौजी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि थाना जानी मेरठ के गांव कुराली निवासी आरोपी संदीप से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। करीब छह माह पहले संदीप उससे मिलने गाजियाबाद आया और चैटिंग वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके बाद पति को शक होने पर पीड़िता ने संदीप से पीछा छुड़ाने की कोशिश की तो वह बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने मंगलवार को नंदग्राम थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पीड़िता का कहना है कि उसने संदीप से चैटिंग व बातचीत बंद कर दी तो वह उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर बातचीत शुरू नहीं की तो वह उसकी वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। तंग आकर उसने पुलिस से गुहार लगाई। नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।