{"_id":"647844174e5b19357803a236","slug":"ghaziabad-fire-news-fire-broke-out-in-a-shop-at-vaishali-metro-station-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: वैशाली मेट्रो स्टेशन की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: वैशाली मेट्रो स्टेशन की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Thu, 01 Jun 2023 01:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर फास्ट फूड की दुकान में देर रात आग लग गई। वैशाली अग्निशमन स्टेशन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने मुख्य रोड से होज पाइप स्टेशन परिसर में ले जाकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग तेजी से फैलने के बावजूद बराबर की दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के परिसर में मोंटी सिंह और रूबल की फास्ट फूड की दुकान है। रात 12:45 बजे मेट्रो स्टेशन परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल वैशाली अग्निशमन स्टेशन से दो गाड़ियों के साथ यूनिट को रवाना किया गया।
वहां स्टेशन परिसर में गाड़ी पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में फायर यूनिट में मुख्य रोड पर गाड़ी खड़ी कर होज पाइप को दुकान तक ले जाकर आग बुझाने का काम किया। आग दूसरी दुकान में फैलने से पहले दो और फायर टेंडर को मौके पर बुलाकर आग बुझा लिया गया।
विज्ञापन
सीएफओ का कहना है कि फास्ट फूड की दुकान के बराबर में ही इरफान यह भी दुकान है लेकिन आग लगने से उनकी दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।