फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Fire broke out in Khoda adjoining Noida fire tenders reached the spot

यूपी: गाजियाबाद में फर्नीचर-कबाड़ के गोदाम में लगी आग, आसपास के मकान भी जद में आए, धुएं से कई हुए बेहोश

Mon, 09 May 2022 01:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 01:47 AM IST
सार

आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि दुकानों को बंद कर लोग भागने लगे। कुछ दुकानदार सामान बाहर निकालने लगे। लपटें कई इमारतों को भी छू रही थीं। इस कारण गोदाम से सटे मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Ghaziabad Fire broke out in Khoda adjoining Noida fire tenders reached the spot
खोड़ा चौक पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोड़ा स्थित लेबर चौक के नजदीक दीपक विहार में रविवार देर रात फर्नीचर व कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें आसपास के दो मकानों तक भी पहुंच गईं। आग से गोदामों व मकानों का सामान जल गया। दहशत में लोग घर छोड़कर बाहर की तरफ दौड़ पड़े। धुएं से कई लोग बेहोश भी हो गए।

विज्ञापन


इस बीच नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने वाले खोड़ा मार्ग पर हजारों लोगों की भीड़ जुटने से जाम लग गया। दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर गाजियाबाद और नोएडा की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खोड़ा कॉलोनी के दीपक विहार में आरिफ फर्नीचर हाउस के गोदाम में रात करीब 11:15 बजे अचानक लपटें दिखाई देने लगीं। थोड़ी ही देर में आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि दुकानों को बंद कर लोग भागने लगे। कुछ दुकानदार सामान बाहर निकालने लगे। लपटें कई इमारतों को भी छू रही थीं। इस कारण गोदाम से सटे मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर के गोदाम से शुरू हुई आग बराबर में ही अखलाक के कबाड़ के गोदाम तक पहुंच गई। आग लगती देख आसपास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरिफ ने बताया कि उनकी आंख लग चुकी थी कि अचानक चीख-पुकार की आवाज आने लगी। आंख खुली तो देखा कि लोग कमरों से निकलकर भाग रहे हैं। सड़क पर आकर देखा तो मकान के पीछे वाले फर्नीचर के गोदाम में आग की लपटें उठ रही थीं।

वहीं, फारूक ने बताया कि फर्नीचर गोदाम के बाहर होटल में खाना खाने के लिए आए थे, जैसे ही आग लगी होटल संचालक ने तुरंत सभी को बाहर निकालकर शटर बंद कर दिया। थोड़ी देर में थोड़ी ही देर में भगदड़ मचने लगी। गोदाम से सटी इमारतों में यदि आग लग जाती तो संकरी गलियों में दमकल की गाड़ियों का पहुंच पाना मुश्किल होता।

देर रात तक सुलगती रही आग
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन देर रात तक फर्नीचर के गोदाम में आग सुलगती रही। कबाड़ के गोदाम में टायर भी पढ़े थे जिन में लगी आग को बुझाने में काफी समय लगा। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियों का आना जारी था। हालांकि, हालात सामान्य हो गए थे।

नोएडा ने संभाली कमान
आग लगने की सूचना पर सबसे पहले नोएडा की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। खोड़ा के नजदीक ही सेक्टर-58 का फायर स्टेशन है। यहां से दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। गाजियाबाद से दमकल की गाड़ियां आईं तब तक आग बुझाने का कार्य जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed