फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Farmers' Panchayat in Mandola postponed for the second time Aavip moved from the gate of the office on the call of the officials

गाजियाबाद: मंडोला में किसानों की पंचायत दूसरी बार हुई स्थगित, अधिकारियों के आवाह्न पर आविप कार्यालय के गेट से हटे

Fri, 14 Jan 2022 09:20 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 09:20 PM IST
सार

किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि पांच साल से अधिक समय से मंडोला समेत छह गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर आवास विकास के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसानों ने आवास विकास कार्यालय के अंदर और अधिकारियों के ऑफिस गेट के सामने धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
Ghaziabad: Farmers' Panchayat in Mandola postponed for the second time Aavip moved from the gate of the office on the call of the officials
धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर आवास विकास कार्यालय के अंदर गेट के सामने बैठे किसानों ने अधिकारियों के आवाह्न के बाद गेट छोड़ दिया है। किसान अब कार्यालय के अंदर पार्क में धरने पर बैठे हैं। उधर किसानों ने शनिवार को होने वाली पंचायत को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि पांच साल से अधिक समय से मंडोला समेत छह गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर आवास विकास के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर किसानों ने आवास विकास कार्यालय के अंदर और अधिकारियों के ऑफिस गेट के सामने धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकारियों ने किसानों से फोन पर बात की और अधिकारियों के ऑफिस का गेट छोड़ने का आवाह्न किया। इस पर किसानों ने अधिकारियों की बात मान ली और गेट छोड़कर आवास विकास कार्यालय के अंदर ही पार्क से अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने बताया कि सरकार के खिलाफ किसानों को एकजुट करने के लिए एक पंचायत का आयोजन होना था। लेकिन पंचायत को भी स्थगित कर दिया गया है। किसान नेता आगे की रणनीति बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed