फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Fake RC and permits of old and stolen vehicles were made father-son arrested

गाजियाबाद: बनवाते थे पुराने व चोरी के वाहनों के फर्जी आरसी और परमिट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 01:35 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 01:35 PM IST
सार

एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि पूर्व में 32 ट्रकों के साथ एक गैंग को गिरफ्तार किया था। इसमें चंद्रमोहन उर्फ भोला का नाम भी सामने आया था जो वांछित चल रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
Ghaziabad: Fake RC and permits of old and stolen vehicles were made father-son arrested
पिता-पुत्र गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब और नगालैंड के संभागीय परिवहन विभाग में साठगांठ कर वाहनों की फर्जी आरसी, परमिट और एनओसी तैयार करवाने वाले चंद्रमोहन उर्फ भोला और उसके बेटे अरुण को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चंद्रमोहन फर्जीवाड़ा करके पुराने और चोरी के वाहनों के कागज तैयार करने काम करता था। चंद्रमोहन पहले भी दो बार जेल जा चुका है। चंद्रमोहन के जेल जाने पर उसका बेटा अरुण इस काम को देखता था। पुलिस ने इनके पास नौ फर्जी आरसी, 10 फर्जी परमिट, आरटीओ की छह मुहर बरामद की हैं।

विज्ञापन

एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि पूर्व में 32 ट्रकों के साथ एक गैंग को गिरफ्तार किया था। इसमें चंद्रमोहन उर्फ भोला का नाम भी सामने आया था जो वांछित चल रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को भी पकड़ लिया। पूछताछ में चंद्रमोहन ने बताया कि परिवहन संभागीय परिवहन विभाग पटियाला, लुधियाना, भटिंडा के साथ कोहिमा नगालैंड के क्लर्क, व्हीकल इंस्पेक्टर से लेकर अन्य अधिकारियों से सांठगांठ है। इनकी मदद से वह चोरी के वाहनों पर फर्जी इंजन और चेसिस नंबर डालकर उनके कागज तैयार करवाते हैं।

वाहन की चोरी दिखाकर लेते थे बीमे का पैसा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वाहनों की चोरी दिखाकर उनके बीमे का क्लेम ले लेते हैं और इसके बाद उन्हीं वाहनों के नंबर बदलकर नए कागज तैयार कराकर फिर से सड़क पर चलाते थे। आरोपी कागज बनवाने के लिए 30 से 40 हजार रुपये लेते थे। अभी करीब 200 वाहनों के फर्जी कागज तैयार करवा चुके हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में जिन आरटीओ की मिलीभगत सामने आई हैं उन्हें पत्र लिखकर जवाब मांगा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

10वीं पास है चंद्रमोहन 

पूछताछ में चंद्रमोहन ने बताया कि वह 10वीं पास है। 15 साल से वह फर्जीवाड़ा करने का काम कर रहा है। शुरुआत में वह हरियाणा के जींद संभागीय परिवहन विभाग के बाहर दलाल बनकर लोगों के काम करवाता था। इससे उसके अधिकारियों से अच्छे संबंध हो गए। दलाली में ज्यादा कमाई नहीं हो पाने की कारण उसने फर्जीवाड़ा कर अवैध काम करवाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed