फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad fake call centre busted duped foreigners 14 arrested with kingpin

Ghaziabad: कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10वीं पास है गिरोह का सरगना

Sat, 04 Mar 2023 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Mar 2023 03:41 PM IST
सार

कॉल सेंटर किराए का फ्लैट लेकर दो दिन पहले ही शुरू किया गया था। गिरोह का सरगना विजय तलवार दसवीं पास है। विजय पूर्व में एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से ठगी करने का तरीका सीखा था।

विज्ञापन
Ghaziabad fake call centre busted duped foreigners 14 arrested with kingpin
गाजियाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से सॉफ्टवेयर अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का इंदिरापुरम पुलिस ने खुलासा किया है। एडीसीपी क्राइम विवेक यादव ने बताया गिरोह के सरगना समेत 14 शातिरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कॉल सेंटर किराए का फ्लैट लेकर दो दिन पहले ही शुरू किया गया था। गिरोह का सरगना विजय तलवार दसवीं पास है। विजय पूर्व में एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है। उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से ठगी करने का तरीका सीखा था। उससे अलग होकर उसने अपना गिरोह बना लिया। गिरोह में एक प्रॉपर तरीके से काम हो रहा था।
विज्ञापन


एक गिरोह लिंक उपलब्ध कराता था, दूसरा ग्रुप कॉल करता था और तीसरा ठगी की रकम को नगद में बदलता था। इंदिरापुरम पुलिस ने सरगना विजय तलवार उसके साथी संजय सार्थक, मयंक, नोएल, लोकेंद्र सिंह, विपिन, प्रशांत, आशु त्यागी, ध्रुव सिंह, आकिब हुसैन, मनमीत सिंह, अभिषेक मित्तल और मोहित को गिरफ्तार किया है। सभी 12वीं पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed