{"_id":"62bf8224e7bcea29a427f01d","slug":"ghaziabad-face-of-man-who-molested-a-five-year-old-girl-was-turned-black-on-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर घुमाया, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर घुमाया, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 02 Jul 2022 05:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Jul 2022 05:31 AM IST
सार
मोदीनगर में पांच वर्षीय बच्ची को खेलते वक्त मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी करने के मामले में आरोपी का मुंह काला कर सड़कों पर घुमाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कॉलोनी में पांच वर्षीय बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी करने और आरोपी का मुंह काला कर क्षेत्र में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
नगर निवासी एक श्रमिक की पांच वर्षीय बच्ची खेलते वक्त अचानक लापता हो गई। लोग बच्ची को खोजते हुए एक घर में पहुंचे तो वहां किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों को देखते ही बच्ची उनसे लिपटकर रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके मुंह पर कालिख पोत कर मोहल्ले में घुमाया।
विज्ञापन
लोगों ने व्यक्ति की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घटना से संबंधित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में किसी का प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन