{"_id":"6312f84b16e26b55434cf2c8","slug":"ghaziabad-encounter-of-miscreants-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आगे से कोई गलती नहीं करूंगा योगी जी माफ कर दो...कुछ ऐसा हाल था बदमाशों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आगे से कोई गलती नहीं करूंगा योगी जी माफ कर दो...कुछ ऐसा हाल था बदमाशों का
Sat, 03 Sep 2022 01:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:15 PM IST
सार
यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच धरपकड़ का दौर चल रहा है। कहीं कुछ बदमाश खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं तो कहीं पुलिस उन्हें समर्पण करने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच धरपकड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों और माफियाओं के बीच संघर्ष लगातार चल रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात बदमशों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में दो वांटेड बदमाशों को गिरफ्तार में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूट के रुपये भी बरामद किए हैं।
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस व एसपी ग्रामीण की एसओजी टीम के साथ देर रात नहर रोड पर हुई मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पकड़ गए बदमाश नावेद योगी जी से माफी मांगते नजर आया, बदमाश बोल रहा है "आगे से कोई गलती नहीं करूंगा योगी जी माफ कर दो, किसी को गलत नजर से देखूंगा भी नहीं"
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा पुलिस को इन बदमाशों के छिपे होने की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और सफलता पूर्वक इन बदमाशों को पकड़ने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश गैस गोदाम में हुई लूट में भी शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान, एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले में और छानबीन कर रही है और कई अन्य घटनाओं में इन बदमाशों के जुड़े होने से संबंधित एंगल पर काम कर रही है।