{"_id":"641562be3cbf93770001fbe0","slug":"ghaziabad-e-rikshaw-overloaded-with-cylinders-overturn-on-road-two-girls-trapped-one-died-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा पलटा, घर के बाहर खेल रही दो बच्चियां दबीं, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा पलटा, घर के बाहर खेल रही दो बच्चियां दबीं, एक की मौत
Sat, 18 Mar 2023 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:35 PM IST
सार
डासना गेट के पक्की मोरी निवासी आमिर का कहना है कि दिल्ली निवासी उनकी बहन मायके में आई हुई थी। उनकी दोनों भांजी अलीला और आयशा घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से भरा एक ई-रिक्शा आया जो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र डासना गेट में शुक्रवार शाम करीब चार बजे सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा बाइक से टकराकर पलट गया। इसी दौरान ई-रिक्शा के नीचे दो मासूम बच्चियां दब गईं।
विज्ञापन
हादसे में छह साल की अलीना की मौत हो गई जबकि उसकी चार साल की बहन आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उस समय दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डासना गेट के पक्की मोरी निवासी आमिर का कहना है कि दिल्ली निवासी उनकी बहन मायके में आई हुई थी। उनकी दोनों भांजी अलीला और आयशा घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से भरा एक ई-रिक्शा आया जो अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पर कमला गैस एजेंसी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
शोर मचते ही मोहल्ले के लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया जबकि आयशा की हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।