फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Development Authority hiked prices of houses under Samajwadi Awas Yojana

सस्ता आशियाना खरीदना अब हुआ महंगा, 15 फीसदी रेट बढ़े, जीडीए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

Sun, 21 Feb 2021 07:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Development Authority hiked prices of houses under Samajwadi Awas Yojana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अफोर्डेबल स्कीम में घर लेने का सपना पूरा करना अब महंगा पड़ेगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने समाजवादी आवास योजना (अर्फोडेबल स्कीम) के मकानों की कीमत 15 फीसदी बढ़ा दी है। शनिवार को जीडीए बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। अब लोगों को इस योजना में मकान खरीदने के लिए ढाई से चार लाख रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की कीमत भी डेढ़ लाख रुपये बढ़ा दी गई है। अब इस योजना में 4.5 लाख की बजाय छह लाख रुपये में मकान मिलेगा। 

विज्ञापन


शनिवार को जीडीए बोर्ड की 157वीं बैठक मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में जीडीए सभागार में संपन्न हुई। बैठक में डीएम अजय शंकर पांडेय, जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश, जीडीए सचिव, अपर नगरायुक्त और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में 21 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें अधिकांश प्रस्ताव चर्चा के बाद पास कर दिए गए। सिनेमाहॉल का भू उपयोग बदलने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया, जबकि तीन प्रस्ताव का परीक्षण कर अगली बैठक में पेश करने का निर्णय लिया गया। जीडीए की इसी बैठक में 2020-21 के पुनरीक्षित बजट और 2021-22 के 1001 करोड़ के मूल बजट को भी मंथन के बाद पास कर दिया गया। 
विज्ञापन


जीडीए ने अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत बनाए गए समाजवादी आवासों की कीमत करीब 15 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा था। मंथन के बाद इस प्रस्ताव को सहमति दे दी गई है। ऐसे में अब अर्फोडेबल स्कीम के तहत बने 2067 मकानों में से खाली बचे 1056 मकानों के दाम 15 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। इंद्रप्रस्थ योजना में पूर्व में 17.50 लाख रुपये में मिलने वाला वन बीएचके का मकान अब 20 लाख रुपये में और 23 लाख रुपये में मिलने वाला टू बीएचके का मकान अब 26.70 लाख रुपये में मिलेगा। इसी तरह कोयल एंक्लेव के मकानों के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4.5 लाख रुपये में मिलने वाले मकान के लिए भी आवंटियों को अब डेढ़ लाख रुपये ज्यादा देने होंगे। इस योजना के तहत आवासों की कीमत बढ़ाकर छह लाख रुपये कर दी गई है। इस बढ़ी कीमत का बोझ सिर्फ आवंटियों पर ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्ध मकान और दरें 
योजना का नाम                            मकान     पुराना रेट       नया रेट 

इंद्रप्रस्थ योजना (वन बीएचके)             83        17.50          20.00
इंद्रप्रस्थ योजना (टू बीएचके)              250        23.00         26.70
इंद्रप्रस्थ योजना (टू बीएचके)              190        24.10         28.10
कोयल एंकलेव (वन बीएचके)            136        19.90         22.40
कोयल एंकलेव (टू बीएचके)              397        27.60         30.90

जीडीए बोर्ड बैठक में कुल 19 प्रस्ताव पेश किए गए थे, इनमें से अधिकांश पास हो गए हैं। कुछ ऐसे प्रस्ताव हैं जिनका परीक्षण कराकर दोबारा अगली बैठक में पेश किया जाएगा। पास किए गए प्रस्तावों में अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के मकानों की कीमतें बढ़ाए जाने, नेहरू नगर में हाउसिंग स्कीम लाने की बजाय पार्क बनाने, पीएम आवास योजना के मकानों की कीमतों में वृद्धि और मधुबन-बापूधाम आवास योजना के आवंटियों से बढ़ी कीमतों को लेने के प्रस्ताव पर दोबारा मंथन किए जाने समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। 
- अनीता सी मेश्राम, मंडलायुक्त, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed