फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Cyber cell returned Rs 5.71 lakh of 9 people who were cheated

गाजियाबाद: साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए 9 लोगों के 5.71 लाख रुपये वापस कराए

Sun, 16 Jan 2022 12:14 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 12:14 PM IST
सार

साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि ठगों ने पीएनबी सपोर्ट और आरबीएल सपोर्ट नाम से रिमोट के लिंक भेज कर लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाले हैं। इसी का शिकार हुए इंदिरापुरम के रहने वाले विश्वेश त्यागी से केवाईसी के नाम पर 3 लाख 59 हजार 800 रुपये की ठगी हुई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Cyber cell returned Rs 5.71 lakh of 9 people who were cheated
साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर ठगों ने बैंकों का अधिकारी बनकर और रिमोट एप बनाकर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। इससे लिंक भेजकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकाल रहे हैं। साइबर टीम ने नौ लोगों के 5.71 लाख रुपये वापस कराए हैं।

विज्ञापन


साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि ठगों ने पीएनबी सपोर्ट और आरबीएल सपोर्ट नाम से रिमोट के लिंक भेज कर लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाले हैं। इसी का शिकार हुए इंदिरापुरम के रहने वाले विश्वेश त्यागी से केवाईसी के नाम पर 3 लाख 59 हजार 800 रुपये की ठगी हुई थी। विश्वेश से 12 जनवरी को बैंककर्मी बनकर ठग ने कॉल के बाद पीएनबी सपोर्ट एप इंस्टॉल करवाकर रुपये निकाले थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल से शिकायत की थी।

विज्ञापन

ठगी के बाद फ्लिपकार्ट से की खरीददारी

साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि अकाउंट से फ्लिपकार्ट से शॉपिंग की गई थी। समय पर शिकायत मिलने से टीम ने फ्लिपकार्ट से बात करके तुरंत प्रक्रिया को रुकवाया और उनके अकाउंट में रुपये वापस कराए।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ठगी का शिकार हुए विनय कुमार विज के 4,749 रुपये, गीतांजलि शर्मा के 4,999 रुपये, मनोज कुमार के 25,180 रुपये, दिनेश प्रसाद के 25,280 रुपये, मनोज गर्ग के 19,999 रुपये, संदीप सिन्हा के 31,101 रुपये, अभिमन्यु सूद के 70,856 रुपये और सुहेल के 30,000 रुपये उनके खाते में वापस कराए हैं। इन लोगों ने रुपये वापस मिलने पर पुलिस टीम का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed