फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad crime

कारोबारी की पत्नी से लूटा मंगलसूत्र, पुलिस ने लिखवाई चोरी की तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad crime
कारोबारी की पत्नी से लूटा मंगलसूत्र, पुलिस ने लिखवाई चोरी की तहरीर
विज्ञापन

साहिबाबाद। साइट -4 में औद्योगिक क्षेत्र चौकी से करीब 100 मीटर दूर दिल्ली के प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज चौधरी की पत्नी प्रीति चौधरी से बुलेट सवार हथियार बंद बदमाशों ने बनाना ट्री बैंक्वेट हॉल के बाहर से मंगलसूत्र लूट लिया। कारोबारी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पर दबाव बनाकर लूट की घटना की चोरी में तहरीर लिखवा ली। उन्होंने मामले की शिकायत डीजीपी और अन्य अधिकारियों से की है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी मनोज चौधरी ने बताया कि वह चार मार्च की रात एक रिश्तेदार की शादी में लिंक रोड थाना क्षेत्र के बनाना ट्री बैंक्वेट हॉल में आए थे। रात करीब 9:45 बजे वह कार पार्किंग में खड़ी कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बैंक्वेट हॉल के बाहर पत्नी प्रीति चौधरी, देवरानी और जेठानी को उतार दिया था। इस बीच बुलेट पर आए दो बदमाशों ने प्रीति को हथियार दिखाकर गले से मंगलसूत्र लूट लिया। वह शोर मचाती कि इतने में बदमाश भाग गए। मंगलसूत्र 37 तोले का था, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में हथियाबंद बदमाश कहां से आएंगे
औद्योगिक चौकी के इंचार्ज अंकित तरार का कहना है कि महिला से मंगलसूत्र चोरी हुआ था। हथियार बंद बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में हथियारबंद बदमाश कहां से आएंगे। पीड़ित के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सूचना पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल के पास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पहचान होने पर टीम को तलाश में लगाया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed