फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News husband cheated on his wife and was living with another woman

कलंकित हुआ रिश्ता: पत्नी से कहा हिमाचल में लगी जॉब, दूसरी लड़की के साथ लगा रहने; ननद-बुआ भी षड़यंत्र में शामिल

Tue, 17 Jan 2023 05:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

पत्नी के बार-बार पूछने पर भी पति ने हिमाचल का अपना पता नहीं बताया। वह दो-तीन माह में कुछ दिन के लिए घर आता था। महिला का कहना है कि एक दिन उनके पास एक महिला आई और उसने पति की असलियत बताई।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News husband cheated on his wife and was living with another woman
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने धोखा देकर दूसरी शादी कर ली और नोएडा की एक सोसायटी में किसी ओर महिला के साथ रहने लगा। इतना ही नहीं दूसरी महिला से उसका एक बेटा भी है। आरोपी पति का भेद तब खुला जब एक महिला ने उसके घर पहुंचकर सारी सच्चाई उसकी पत्नी को बताई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पत्नी को हिमाचल में नौकरी लगने की बात कहकर पति दूसरी महिला के साथ रह रहा था। पति ने पहले घर आना-जाना बंद किया और फिर फोन रिसीव करने भी बंद कर दिए तो पत्नी को शक हुआ। जानकारी की तो पति के दूसरी महिला से शादी कर नोएडा में रहने की सूचना मिली। महिला का आरोप है कि इसमें उसकी ननद और पति की बुआ का भी षड़यंत्र है। महिला ने विजयनगर थाने में पति, ननद और पति की बुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रताप विहार निवासी महिला का कहना है कि वर्ष 2004 में उनकी शादी द्वारका, दिल्ली निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। उनकी 17 व 12 साल की दो बेटी हैं। महिला का कहना है कि पति राकेश पहले नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले पति ने बताया कि उसकी नौकरी हिमाचल में लग गई है। उसे वहीं रहना पड़ेगा और कुछ समय बाद वह पत्नी और बेटियों को साथ ले जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार पूछने पर भी राकेश ने हिमाचल का अपना पता नहीं बताया। दो-तीन माह में कुछ दिन के लिए घर आता था। महिला का कहना है कि एक दिन उनके पास एक महिला आई और उसने पति की असलियत बताई।


उसने बताया कि उनका पति राकेश नोएडा की एक सोसायटी में दूसरी महिला के साथ शादी करके रह रहा है। उसका एक बेटा भी है। महिला ने उन्हें फोटो भी दिखाए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed