फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad crime news

सिपाही समेत तीन ने हड़पे 31 लाख, युवक ने जान दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad crime news
जहर खाकर आत्महत्या करने वाले राकेश डेढा की फाइल फोटो।
सिपाही समेत तीन ने हड़पे 31 लाख, युवक ने जान दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस के सिपाही और गौतमबुद्धनगर के पिता-पुत्र की प्रताड़ना के चलते दिल्ली के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना 30 जुलाई को नगर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में हुई थी। मृतक का मोबाइल खंगालने पर उसमें आत्महत्या से पहले बनाई गई वीडियो मिली, जिससे प्रताड़ना का पता चला। मृतक के सिपाही भाई की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही व पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के शेरपुर गांव निवासी हरीश कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं और करावल नगर में तैनात हैं। उनका कहना है कि उनका भाई राकेश डेढ़ा उर्फ रकी दिल्ली में ऑटो चलवाता था। उन्हीं के बैच के सिपाही मनिंदर धामा की खजूरी चौक पर ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी थी। उनका बैचमेट होने के कारण मनिंदर की उनके भाई राकेश से जान-पहचान हो गई। आरोप है कि इसके बाद मनिंदर ने कभी घर में परेशानी तो कभी पत्नी को बीमार बताकर राकेश से 14 लाख रुपये उधार ले लिए। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के गांव सदुल्लापुर निवासी विजयपाल नागर और उसके बेटे मोहित ने भी राकेश से 17 लाख रुपये उधार लिए थे। हरीश का कहना है कि उनका बैचमेट सिपाही और दोनों आरोपी पिता-पुत्र उसके भाई को पैसे नहीं लौटा रहे थे।
विज्ञापन

गांव के लोग कर रहे थे तगादा
हरीश का कहना है कि राकेश ने गांव के ही कुछ लोगों से पैसे ले रखे थे। वह राकेश पर रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। राकेश ने उनसे बताया था कि मनिंदर और गौतमबुद्धनगर निवासी पिता-पुत्र पर उसके 31 लाख रुपये हैं। उनसे पैसे आते ही वह सबके पैसे लौटा देगा। हरीश के मुताबिक गांव के लोगों के तगादे से परेशान होकर वह लगातार मनिंदर व पिता-पुत्र से अपने पैसे मांग रहा था। शुरूआत में वह रकम लौटाने की बात कह रहे थे, लेकिन बाद में इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे देने की बजाय बेइज्जत किया, ग्लानि में कर ली आत्महत्या
हरीश का कहना है कि बीती 30 जुलाई को विजयपाल और उसके बेटे मोहित ने पैसे लौटाने की बात कहकर राकेश को अपने गांव बुलाया। वह सादुल्लापुर पहुंचा तो दोनों पिता-पुत्र ने पैसे देने की बजाय राकेश का बेइज्जत किया। जिसके बाद उसने गाजियाबाद पहुंचकर नगर कोतवाली इलाके में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
जहर खाने से पहले मोबाइल में बनाई थी वीडियो
नगर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि 30 जुलाई को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक युवक पड़ा है। मौके पर जाकर देखा उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने जहर खाने से पहले अपने बहनोई को फोन किया था। वह आए और युवक को अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर कोतवाल ने बताया कि राकेश ने जहर खाने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाई थी।

वीडियो के आधार पर नामजद किए आरोपी
नगर कोतवाल का कहना है कि वीडियो में राकेश ने सिपाही मनिंदर धामा और सादुल्लापुर निवासी पिता-पुत्र पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाता है तो यह तीनों व्यक्ति ही जिम्मेदार होंगे। वीडियो के आधार पर ही मृतक के सिपाही भाई ने तीनों को नामजद कर तहरीर दी। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed